राज्य

हरियाणा से दु:खद खबर, कुरुक्षेत्र के कबड्डी प्लेयर की हिमाचल में मौत

कुरुक्षेत्र
हरियाणा से दु:खद खबर सामने आई। जहां कुरुक्षेत्र के नेशनल कबड्डी प्लेयर रितिक की हिमाचल में सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि पानीपत और करनाल के रहने वाले 5 साथी खिलाड़ी भी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही हिमाचल पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने रितिक को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि ये सभी हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में कबड्डी टूर्नामेंट खेलने जा रहे थे। तभी नंगल डैम के पास उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। उनकी कार दो ट्रकों के बीच में फंस गई। रितिक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उनकी जुड़वां बहन हैं। रितिक के पिता कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर गांव में मेडिकल स्टोर चलाते हैं।

Leave a Reply

Back to top button