
बिलासपुर
भूगोल बार के संचालक अंकित अग्रवाल को बिलासपुर पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया है। संचालक की ये गिरफ्तारी बार मैनेजर योगेश द्विवेदी उर्फ राम (23 वर्ष) के दिए बयान के बाद हुई है। योगेश उर्फ राम वही है जिसे पुलिस ने दो माह पहले भूगोल बार में मौली ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। योगेश ने अपने बयानों में कहा था कि बार में उसे ड्रग्स भूगोल बार का संचालक अंकित अग्रवाल ही मुहैया करवाता था और फिर वो उस ड्रग्स को बार मे खपाता था। इसके एवज में उसे अंकित अग्रवाल एक्स्ट्रा रुपये भी देता था।
जानकारी के अनुसार, योगेश से हुई पूछताछ के बाद से ही बिलासपुर पुलिस भूगोल बार के संचालक अंकित अग्रवाल के खिलाफ तकनीकी जांच और सबूत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। अंकित अग्रवाल को उसके निवास रामा लाइफ से पुलिस ने सोमवार की देर रात को पकड़ा है। आखिर वो ड्रग्स कहाँ से लाता था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर इस मामले में पूछताछ कर रही है।



