
बलौदाबाजार
कुकदा में आज सुबह दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई. जिसमे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल है. महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती कराया गया है.
जिले में गाड़ियों की रफ्तार पर कोई लगाम नहीं लग पा रही है, जिसकी वजह से सड़क दुर्घटना में लगातार इजाफा हो रहा है. दुर्घटना के शिकार लोग अकाल मौत के गाल में समा रहे हैं. ग्राम कुकदा में आज सुबह लगभग 10 बजे हुई दुर्घटना के पीछे मुख्य वजह मोटरसाइकिल चालकों का समय रहते स्पीड कंट्रोल नहीं कर पाना है, जिसकी वजह से दोनों गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई.घटना की सूचना मिलते ही पलारी पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर डिटेल निकाल उनके परिजनों को सूचित किया. मृतकों की शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर पुलिस आगे की जांच में जुटी है.



