छत्तीसगढ़

CG- राजधानी में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन..खेलने उतरेगी 8 देशों की टीमें..क्रिकेट की कप्तानी सचिन तेंदुलकर उतरेंगे रायपुर के पिच पर, जानिए कब होंगे मैच..

रायपुर

राजधानी में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का आयोजन किया जा रहा है. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट में कई दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी अपना दम दिखाते नजर आएंगे. कप्तान सचिन तेंदुलकर, सहवाग समेत कई दिग्गज बल्लेबाज नजर आएंगे. शहीद नारायण सिंह क्रेकिट स्टेडियम की पिच पर खेलते नजर आएंगे. मिली जानकारी के अनुसार, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट 2022  में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में भारत के दो मैच खेले जाने हैं.

 

बता दें कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के दूसरे सीजन के मैच रायपुर में होंगे. इसमें फाइनल, सेमीफाइनल समेत 4 अन्य मैचों की मेजबानी रायपुर करेगा. आयोजकों ने शेड्यूल जारी किया है. 10 सितंबर से 1 अक्टूबर तक मुकाबले होंगे. रायपुर के अलावा कानपुर, इंदौर ,देहरादून में भी मुकाबले होंगे. इंडिया लीजेंड्स क्रिकेट टीम की कप्तानी सचिन तेंदुलकर करेंगे. सीरीज में 8 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी. जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और इंग्लैंड की टीम शामिल है.

कप्तान सचिन तेंदुलकर, हरभजन, इरफान पठान, युवराज सिंह, सहवाग समेत कई दिग्गज बल्लेबाज नजर आएंगे. मैच शहीद नारायण सिंह क्रेकिट स्टेडियम में इंडिया लीजेंड्स क्रिकेट टीम की कप्तानी सचिन तेंदुलकर करेंगे.

Back to top button