

जानकारी के मुताबिक, अनुपम ड्राइवर के साथ तेलीबांधा तालाब पहुंचा था. यहां पहुंचने के बाद उसने अचानक तालाब में छलांग लगा दी. थोड़ी देर तक छटपटाने के बाद वह पानी में गायब हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। कई घंटों तक उसे ढूंढने के बाद गोतोखोरों को आधी रात सफलता मिली। पुलिस के अनुसार अनुपम के पास से सुसाइट नोट नहीं मिला है। इस विषय में अनुपम के घरवालों से पूछताछ की जाएगी।




