
रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले साल 15 अगस्त के भाषण में चार नए जिलों का ऐलान किया था। इनमें मानपुर-मोहला, सारगंढ़, सक्ती और मनेंद्रगढ़ शामिल था। इसके बाद खैरागढ़ उप चुनाव के दौरान खैरागढ़ जिले की घोषणा की थी। पाचों नए जिलों की पुरी तैयारी हो चुकी है। एक सितंबर को नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।
छत्तीसगढ़ में घोषित पांच नए जिलों का उद्घाटन एक सितंबर से प्रारंभ हो जाएंगा। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में जिलों की संख्या अब बढ़कर 33 हो जाएंगी। पांचों जिलों में ओएसडी प्रशासन और ओएसडी पुलिस की नियुक्ति कई महीने पहले हो चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भव्य समारोह में इन जिलों का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री का रोड शो होगा। नए जिला मुख्यालयों को दिवाली की तरह रोशन किया जाएगा। नए जिला मुख्यालयों में दिवाली से पहले दिवाली मनाई जाएगी। पितृ पक्ष से पहले सारे जिलों का उद्घाटन पूरा हो जाए। सबसे पहले एक सितंबर को सक्ती का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद मोहला-मानपुर, मनेद्रगढ़, खैरागढ़, सारंगढ़ जिले का उद्घाटन किया जाएगा। सरकार राजनांदगांव, कोरिया, जांजगीर, रायगढ़़ जिले के कलेक्टर, एसपी को तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।



