रायपुर
बेटे ने अपने पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के नरदहा गांव की है।3 अगस्त गुरूवार को अशोक कुमार वर्मा के हत्या की जानकारी विधानसभा पुलिस का मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के कमरे में अशोक कुमार का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। मृतक के बेटे ने पूछताछ में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। बेटे के ब्यान पर पुलिस को उस पर संदेह हुआ और पुलिस ने इस मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, मृतक के बेटे को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया और उससे कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में अशोक वर्मा ज्यादा देर पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया और पिता की हत्या बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि उसके पिता तीन चार सालों से मानसिक रूप से बीमार थे। आये दिन वो परिजनों से बहस और लड़ाई झगड़ा करते थे। घटना वाले दिन भी पिता पुत्र का विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अशोक ने कुल्हाड़ी से अपने पिता के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।