
रायपुर
देखिए अब आम आदमी ही नही कलेक्टरों के नाम पर भी ठगी का धंधा शुरू कर दिया है. छत्तीसगढ़ के दो मैजूदा कलेक्टर के नाम पर whatsApp मैसेज भेजकर पैसा की डिमांड की गयी है. सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार और बलरामपुर कलेक्टर विजय दयाराम के नाम पर whatsApp मैसेज भेजकर कलेक्टर के ही अधिकारी-कर्मचारियों से पैसा की डिमांड की गयी है. इस मामले में सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने SP को मामले में FIR के निर्देश दिए है. वहीं बलरामपुर में कलेक्टर के निर्देश पर FIR दर्ज कर लिया गया है. हैरानी की बात ये है की दोनों कलेक्टरों के नाम पर पैसा डिमांड करने वाला नंबर एक ही है.एक व्यक्ति दोनों कलेक्टर के नाम पर ठगी का काम कर रहा है.
सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार के नाम पर मांगे जा रहे थे पैसा

मिली जानकारी के मुताबिक आज दोपहर सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार के नाम पर कलेक्टर के दो अधिकारियों को मैसेज भेजा है| मैसेज में कहा की वो अभी किसी जरूरी मीटिंग में है, इसीलिए वेबसाइट के जरिये पैसा ट्रांसफर कर दो |जिस नंबर में जिला प्रशासन के अधिकारियों को मैसेज किया गया था वो नंबर कलेक्टर कुंदर कुमार का नहीं था. लेकित whatsApp की DP मे कलेक्टर कुंदन कुमार की वही DP लगी थी, जो आरिजनल नंबर पर लगी थी, लिहाजा कई अधिकारी भ्रमित हो गये।
बलरामपुर कलेक्टर विजय दयाराम के नाम पर भी इसी तरह के whatsApp मैसेज भेजे गये और पैसा की डिमांड की गयी |इस मामले में कलेक्टर विजय दयाराम ने अपनी तरफ से एक मैसेज किया है. जिसमे उन्होंने अपने करीबियों और स्टाफ को सचेत किया है| उन्होंने लिखा है…




