
रायपुर
राज्य सरकार ने जगदलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम बदल दिया है. अब ‘झाड़ा सिरहा‘ के नाम से जगदलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज को जाना जाएगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर प्रवास के दौरान जनप्रतिनिधियों की मांग पर शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय का नामकरण झाड़ा सिरहा के नाम पर करने की घोषणा की थी. इसके परिपालन में इस आशय का आदेश कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर ने जारी किया है.



