
दुर्ग
एजुकेशन वीजा में दुर्ग आये एक फॉरेनर ने महिला से की छेड़खानी कर दी इस मामले में दुर्ग पुलिस ने लीबिया अफ्रीका के निवासी आरोपी को गिफ्तार कर लिया हैं
मोहन नगर पुलिस ने होटल कारोबारी की 38 वर्षीय बेटी की शिकायत पर लीबिया के सईद शाकरा और अभिजीत झा के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34, 354 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी सईद पीड़िता की बड़ी बहन का दोस्त है। वह पिछले करीब 8 महीने से बेंगलुरू में रह रहा है। वह भारत में एजुकेशन वीजा पर एमकॉम की पढ़ाई करने आया बेंगलुरू आया हुआ है। आरोपी के पीड़िता की बड़ी बहन से दोस्ती है। इस वजह से पिछले दिनों वह अपने दोस्त के साथ दुर्ग आ गया। मालवीय नगर चौक के करीब स्थित एक होटल में वह ठहरा हुआ है। पुलिस को बताया कि घटना 2 जून की है। वह सुबह करीब 6 बजे उठी तो पता चला कि दोनों आरोपी उसकी मालवीय नगर स्थित दुकान पर अपना ताला लगा दिया है। इधर भिलाईनगर पुलिस ने 23 वर्षीय युवती की शिकायत पर तालपुरी निवासी डॉ. प्रदीप कुमार के खिलाफ धारा 354 और 509 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वह एम्स में डॉक्टर है। आरोपी डॉक्टर उसके पिता का दोस्त है। इस वजह से आरोपी का उसके घर पर आना जाना था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दिसंबर महीने में उसने नई कार खरीदी थी। मामले में पुलिस की जांच जारी है।



