क्राइमछत्तीसगढ़

CG भिलाई :रंजीत हत्याकांड : भाजयुमो महामंत्री मास्टरमाइंड लोकेश पांडेय विशाखापट्‌टनम से गिरफ्तार..

भिलाई

भिलाई में रंजीत हत्याकांड में फरार आरोपी लोकेश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस भाजयुमो महामंत्री व इस मामले के मास्टरमाइंड लोकेश पांडेय को विशाखापट्‌टनम से पकड़कर लाई है.

गिरफ्तारी से बचने आरोपी लगातार सरहदी राज्यों में जगह बदलकर छिपने का प्रयास कर रहा था. एंटी क्राइम एवं सायबर यूनिट दुर्ग व छावनी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है. 19 जून को प्रार्थी कैंप 01 सुभाष चौक, भिलाई के शुभदीप सिंह पिता पपिंदर सिंह ने छावनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि टिम्पू, सोना, चिंकू एवं अन्य साथी बिहारी मोहल्ला तालाब के पास उसे और उसके साथी मृतक रंजीत सिंह से पुरानी रंजीश को लेकर गाली गलौच कर मारपीट करने लगे. विरोध करने पर सभी एक रॉय होकर बैट, धारदार हथियार एवं हाथ मुक्के से प्राणघातक हमला किया. प्रार्थी जान बचाकर भागा किंतु उनके साथी मृतक रंजीत सिंह की टिम्पू, सोना, चिंकू एवं अन्य साथियों ने हत्या कर दी.  पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने हत्या के आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए थे.

Back to top button