छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन निर्विरोध चुन लिए गए..

रायपुर

छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन निर्विरोध चुन लिए गए हैं। नाम वापसी का समय पूरा होने के बाद विधानसभा सचिव ने प्रमाण पत्र दिया।

आपको बता दे कृषि व संसदीय कार्य मंत्री रविंद चौबे, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और विधायक कुलदीप जुनेजा के साथ रंजीत अपना सर्टिफिकेट लेने गई थीं। हालांकि राजीव शुक्ला अपना सर्टिफिकेट लेने नहीं आए। उनके भाई ने सर्टिफिकेट लिया। सर्टिफिकेट लेने के बाद रंजीत विधानसभा स्पीकर डॉ. चरणदास महंत के निवास पहुंचीं। वहां डॉ. महंत व सांसद ज्योत्सना महंत से भेंट की।

Back to top button