क्राइमछत्तीसगढ़

नाबालिक बालिका का अपहरण कर दैहिक शोषण•• फरार आरोपी को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार••

 जांजगीर-चांपा

नाबालिक बालिका का अपहरण कर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को  जांजगीर-चांपा सायबर सेल से तकनीकी सहायता लेकर थाना बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना बलौदा मे प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि पीड़िता को दिनांक 26.11.21 को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना बलौदा मे अपराघ क्रमांक 497/21 धारा 363 भादवि. कायम किया गया।

इस प्रकरण में नाबालिक बालिका से सम्बंधित होने एवम् प्रकरण की गंभीरता को देखते सायबर सेल से तकनीकी सहायता एकत्र किया गया।

सायबर सेल से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना से टीम तैयार कर प्रकरण की अपहृता का सतत रूप से पता तलाश किया जा रहा था।

दिनांक 18.05.22 को आरोपी प्रेमसागर अंचल उम्र 22 वर्ष सा.ग्राम बोरसी थाना पामगढ़ के कब्जे से पीडिता को बरामद किया गया।

पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से घटना के संबंध में पूछताछ कर कथन दर्ज कराया गया।

पीडिता ने अपने कथन मे आरोपी प्रेमसागर अंचल द्वारा शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर भाग कर ले जाकर जोर जबरदस्ती कर शारीरिक शोषण करना बतायी, जिसके आधार पर प्रकरण मे धारा 366, 376,भादवि. 4,6 पास्को एक्ट जोडा गया है।

प्रकरण के आरोपी प्रेमसागर अंचल से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर एवम् पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड मे जेल दाखिल कराया गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरीक्षक कामिल हक,सउनि युगल शर्मा,प्रधान आरक्षक अरुण कौशिक,आर.श्यामभूषण राठौर,महिला आरक्षक करुणा खैरवार, थाना पामगढ़ से आर.शिवसाय सागर तथा सायबर सेल* टीम का सराहानीय योगदान रहा।

Back to top button