राजनांदगांव
राजनांदगांव-खैरागढ़ सड़क में बालोद से शादी अटैंड के बाद लौट रहे कार में आग लगने से पांच लोगों की जलकर मौत हो गई,सीएम भूपेश बघेल ने कोचर परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है.
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने राजनांदगांव के सिंगारपुर के पास कार दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त कोचर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।@RajnandgaonDist
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) April 22, 2022

मृतकों में पति पत्नी और तीन 20-25 वर्षीय तीन बेटियां थी। थाना ठेलकाडीह प्रभारी सतीश पुरिया व एसडीओपी खैरागढ़ सिन्हा रात में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया की पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में लगी है। कोचर परिवार के सुभाष कोचर, कांति देवी कोचर, भावना (रानी) कोचर, वृद्धि (गोलू) कोचर, पूजा कोचर की मौत हो गई है।



