बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक बार फिर शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परपोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम भटगांव में बंजारपुर नहर के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान बंजारपुर निवासी बलराम पटेल के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पहली वारदात से करीब एक किलोमीटर दूर मिला शव
जानकारी के अनुसार, परपोड़ी क्षेत्र के कमकावाड़ा में हुई एक वारदात के बाद अब उससे महज एक किलोमीटर दूर भटगांव-बंजारपुर नहर के पास बलराम पटेल का शव मिला है। आसपास के क्षेत्र में शव मिलने की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में चर्चा का माहौल बन गया।
मौत की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस
फिलहाल बलराम पटेल की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या कारण है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
इलाके में भय का माहौल
क्षेत्र में लगातार सामने आ रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल किसी आरोपी की भूमिका को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।



