रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संविदा के कुल 1812 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) की ओर से योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार इन पदों पर भर्ती कंप्यूटर आधारित चयन परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। भर्ती के संबंध में संक्षिप्त विज्ञापन 9 सितंबर 2026 और विस्तृत विज्ञापन 29 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 1 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2026, रात 12 बजे तक
त्रुटि सुधार: 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026, रात 12 बजे तक
परीक्षा की संभावित तिथि: 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के बीच, विभिन्न पालियों में
प्रवेश पत्र जारी होने की संभावित तिथि: 25 से 26 अक्टूबर 2026
भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता, आयुसीमा, आरक्षण, पदों का विवरण और अन्य जरूरी निर्देश विभागीय वेबसाइट पर देख सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन और भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले विभाग की ओर से जारी विस्तृत विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
पूरी सूची देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। https://www.pdffiller.com/s/zwDZdgZKhc



