छत्तीसगढ़

घर से निकला था 53 वर्षीय उमेन्द्र, तीन दिन बाद नदी में मिला शव..

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। डीडी नगर थाना क्षेत्र में खारुन नदी में एक व्यक्ति की लाश तैरती हुई मिली है। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

18 अगस्त से था लापता

मृतक की पहचान चंगोराभाटा निवासी उमेन्द्र देवांगन (53 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, उमेन्द्र 18 अगस्त को बिना किसी को बताए घर से निकले थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने डीडी नगर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

खारुन नदी में मिला शव

तीन दिन बाद उमेन्द्र का शव खारुन नदी में तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मामले के सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button