छत्तीसगढ़

नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर घायल..

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अकलतरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित तरौद चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान मनीष मरावी, निवासी किरारी गांव के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Back to top button