छत्तीसगढ़

कवर्धा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच..

कवर्धा। शहर के मजगांव रोड स्थित एक मकान में युवक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान आलोक दुबे के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि उसका एक युवती के साथ लंबे समय से संबंध था। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

पुलिस की अपील: किसी भी घटना को लेकर अफवाहों पर विश्वास न करें। यदि कोई व्यक्ति मानसिक तनाव से गुजर रहा हो तो उसके परिजनों और करीबी लोगों को समय रहते सहयोग और आवश्यक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए.

Leave a Reply

Back to top button