छत्तीसगढ़

CG Crime: गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार..

कोरिया। उत्तर छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में गर्भवती महिला से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि विवाह से नाराज दो लोगों ने उसे ससुराल से जबरन अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने गर्भपात कराने की नीयत से उसे जबरन दवा खिलाने का प्रयास किया।

पीड़िता ने 5 और 10 जुलाई को सिटी कोतवाली बैकुंठपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और करीब 14 दिनों बाद सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Back to top button