रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेशभर में 36 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और 92 उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के तबादले किए गए हैं।
जारी ट्रांसफर सूची में रायपुर कमिश्नरेट, रायपुर ग्रामीण, दुर्ग, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बलौदाबाजार, गरियाबंद, कोंडागांव समेत कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सरकार के इस फैसले को पुलिस प्रशासन में कार्यकुशलता बढ़ाने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। तबादला सूची में शामिल अधिकारियों को शीघ्र ही अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल के बाद प्रदेश के कई जिलों में पुलिस नेतृत्व में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।




