रायपुर। लखनऊ में हुई आगजनी की घटना के बाद देशभर में फायर सेफ्टी और भवन सुरक्षा मानकों को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में रायपुर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर स्थित ब्लिंकिट के एक कार्यालय को सील कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, नगर निगम और संबंधित विभागों की संयुक्त जांच के दौरान कार्यालय में फायर सेफ्टी संबंधी आवश्यक मानकों और सुरक्षा व्यवस्थाओं में खामियां पाई गईं। इसके बाद निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परिसर को सील कर दिया।
लखनऊ हादसे के बाद राज्यभर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों और बहुमंजिला भवनों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि फायर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा मानकों को पूरा करने और आवश्यक सुधार करने के बाद ही संबंधित संस्थान को दोबारा संचालन की अनुमति दी जाएगी।


