छत्तीसगढ़

रायगढ़ में 22 वर्षीय विवाहिता की मौत, मोबाइल में रिकॉर्ड मिला पूरा वीडियो..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से मौत हो गई। घटना का वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड मिला है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वीडियो करीब डेढ़ घंटे का है, जिसमें महिला फंदा तैयार करती और बाद में उस पर लटकती दिखाई दे रही है।

मंगलवार दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र के कोष्टापारा में उस समय घटना का खुलासा हुआ जब महिला की सास घर लौटी और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर विवाहिता साड़ी के फंदे से पंखे पर लटकी मिली।

पुलिस जांच में मोबाइल रिकॉर्डिंग मोड पर मिला। वीडियो में महिला खुद को बचाने का प्रयास करती भी नजर आ रही है। मामले में यह संभावना भी जताई जा रही है कि सोशल मीडिया के लिए रील या वीडियो बनाते समय हादसा हुआ हो, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

डीएसपी ने बताया कि मोबाइल सहित सभी डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button