छत्तीसगढ़

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से इलाके में सनसनी..

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद हृदयविदारक मामला सामने आया है। शहर के आर्य नगर स्थित एक मकान में पति-पत्नी की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली, जबकि उनके दोनों बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े मिले हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि दंपती ने पहले बच्चों को जहर देकर मौत के घाट उतारा और इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि घटना के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।

फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button