रायपुर। Raipur छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग में 11 परियोजना अधिकारियों और 30 पर्यवेक्षकों का तबादला किया गया है। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद यह आदेश जारी किया गया, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, सरगुजा, कोरिया, जशपुर, बिलासपुर, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, बालोद, रायगढ़, सूरजपुर और बीजापुर समेत कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ अधिकारियों को ग्रामीण परियोजनाओं से शहरी परियोजनाओं में भेजा गया है, जबकि कई अधिकारियों का अन्य जिलों में स्थानांतरण किया गया है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। तबादला सूची जारी होने के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



