रायपुर। गंज थाना क्षेत्र में एक होटल के कमरे में बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। घटना फाफाडीह स्थित रंजीत होटल की है, जहां एक बुजुर्ग का शव बेड पर पड़ा मिला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मृतक पटना (बिहार) से रायपुर आया था और होटल के एक कमरे में ठहरा हुआ था। देर रात जब होटल स्टाफ ने कमरे की जांच की, तो बुजुर्ग व्यक्ति बेड पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। स्थिति को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद 112 की मदद से शव को अस्पताल, मेकाहारा भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। Also Read – खारुन नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पहचान की कोशिश जारी होटल प्रबंधन की ओर से देर रात घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि घटना को दबाने के प्रयास की भी आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे को सील कर दिया और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हार्ट अटैक से मौत की संभावना जताई है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है, जिसमें प्राकृतिक मौत से लेकर अन्य संभावित कारण भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, मृतक ने मौत से कुछ समय पहले होटल रिसेप्शन पर फोन कर अपने कमरे में पानी मंगवाया था। Also Read – पेट्रोल पम्प सील, अनियमितता पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही इसके बाद वह कमरे में गया, जहां कुछ समय बाद वह बेहोश अवस्था में मिला। होटल स्टाफ ने जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं देखी तो कमरे का दरवाजा खोलकर स्थिति देखी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, होटल के सीसीटीवी फुटेज और स्टाफ के बयान भी जांच के दायरे में लिए जा रहे हैं ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। स्थानीय पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं, लेकिन सभी एंगल से जांच की जा रही है। होटल स्टाफ से भी Also Read – IAS कावरे का जीवन संघर्ष जान कर भावुक हुए लोग, कर्मवीर की उपाधि दी पूछताछ की जा रही है कि घटना के समय कमरे में किसी की आवाजाही हुई थी या नहीं। इस घटना के बाद होटल परिसर और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल देखा गया। लोग अचानक हुई इस मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के कारणों पर स्पष्ट स्थिति सामने आ पाएगी
Read Next
October 12, 2026
कवर्धा के धरमपुरा और बिरकोना में 78.51 लाख रुपये से बनेंगी सीसी सड़कें और नालियां, विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन..
October 12, 2026
छत्तीसगढ़ GST विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 ज्वाइंट कमिश्नरों के तबादले; सोनल के. मिश्रा बनीं BIU की हेड..
October 12, 2026
छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा, 31 हजार से अधिक किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपये का बोनस..
October 12, 2026
छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार पर कसेगा शिकंजा, नशा मुक्ति के लिए बनेगी व्यापक कार्ययोजना..
October 12, 2026
सेवा संकल्प अभियान: मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से वनदेवी की राह हुई आसान, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम..
October 12, 2026
समान नागरिक संहिता पर महिलाओं ने रखे सुझाव, लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीयन अनिवार्य करने की मांग..
October 12, 2026
अबूझमाड़ में सौर ऊर्जा से बदली पेयजल की तस्वीर, 371 गांवों तक स्वच्छ पानी पहुंचाने की पहल..
October 12, 2026
नारायणपुर: दो गायों से शुरू किया डेयरी व्यवसाय, अब हर महीने 25 हजार रुपये कमा रहे रैनू राम..
October 12, 2026
धमतरी: ‘निदान-03’ शिविर से 9 साल की लावण्या को मिला सहारा, कैलिपर पहनकर बढ़ाए अपने कदम..
October 12, 2026
जमीन की रजिस्ट्री में चंचल कुमारी पाल को मिली 50 प्रतिशत शुल्क की छूट, नामांतरण की परेशानी से भी राहत..
Check Also
Close



