छत्तीसगढ़

अरुणदेव गौतम बने छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी.. राज्य सरकार ने जारी किया आदेश देखिये..

 रायपुर। राज्य शासन ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुणदेव गौतम को छत्तीसगढ़ का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त कर दिया है। सरकार द्वारा जारी आदेश के बाद अब वे राज्य पुलिस की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे।

1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणदेव गौतम पिछले 14 महीनों से प्रभारी डीजीपी के रूप में कार्य कर रहे थे। पूर्व डीजीपी अशोक जुनेजा के रिटायरमेंट के बाद राज्य सरकार ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी थी। अब सरकार ने आधिकारिक आदेश जारी कर उन्हें पूर्णकालिक डीजीपी नियुक्त कर दिया है।

बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूपीएससी से जवाब-तलब किए जाने के बाद यह प्रक्रिया तेज हुई। यूपीएससी ने छत्तीसगढ़ सरकार से पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति को लेकर जवाब मांगा था, जिसके बाद राज्य सरकार ने आदेश जारी किया।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मूल निवासी अरुणदेव गौतम छत्तीसगढ़ में सबसे लंबे समय तक गृह सचिव के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। प्रशासनिक और पुलिस सेवा में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

अरुणदेव गौतम को वर्ष 2002 में संयुक्त राष्ट्र मेडल (कोसोवो), 2010 में भारतीय पुलिस पदक और 2018 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Reply

Back to top button