छत्तीसगढ़

प्रेम प्रसंग के विवाद में एसिड अटैक, नाबालिग समेत 2 की हालत गंभीर..

धमतरी। गणेश चौक इलाके में प्रेम प्रसंग और मोबाइल विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने भीड़ पर तेजाब फेंक दिया, जिससे एक नाबालिग समेत 5 लोग झुलस गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बर्तन चमकाने का काम करता था, इसलिए उसके पास तेजाब मौजूद था।

Leave a Reply

Back to top button