छत्तीसगढ़

आंधी-बारिश बनी मौत का कारण, छात्र की गई जान..

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक छात्र शक्ति बिश्नोई अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बदला, तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। बचने के लिए भाग रहे छात्र पर बिजली गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

दोस्तों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी और छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शक्ति बिश्नोई पुरैना का निवासी था और 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

इधर मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए प्रदेश में मेघगर्जन, तेज हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Back to top button