छत्तीसगढ़

बालोद हादसे पर बड़ा एक्शन, 3 मजदूरों की मौत मामले में BSP के दो अधिकारी निलंबित..

बालोद। दल्ली राजहरा में सीवरेज पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से 3 मजदूर मलबे में दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों ने BSP प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए BSP प्रबंधन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए DGM मंगेश सेलकर और AGM सिविल रमेश कुमार को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि मजदूरों को बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम और बैरिकेडिंग के गहरे गड्ढे में उतारा गया था। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है, वहीं जांच के बाद FIR भी दर्ज हो सकती है।

Leave a Reply

Back to top button