छत्तीसगढ़

नारायणपुर में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, 1 करोड़ कैश और हथियार जब्त..

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। अबूझमाड़–महाराष्ट्र सीमा पर माओवादियों द्वारा छिपाकर रखा गया बड़ा डंप बरामद किया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 1.01 करोड़ रुपए नकद, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की है।

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बल सर्चिंग अभियान पर निकले थे। इसी दौरान जवानों को जमीन के अंदर छिपाकर बनाया गया नक्सली डंप मिला। डंप से 3 AK-47, 3 SLR और 2 थ्री-नॉट-थ्री राइफलें बरामद हुई हैं। इसके अलावा BGL रॉकेट, इलेक्ट्रॉनिक बम डिवाइस और अन्य नक्सली सामग्री भी जब्त की गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो वर्षों में अब तक 265 हथियार बरामद किए जा चुके हैं। इससे पहले भी पीडिया पुलिस कैंप और गंगालूर पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए थे।

सुरक्षाबल फिलहाल इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button