छत्तीसगढ़

सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी: जांजगीर-चांपा में कार सवार की मौत, 3 घायल..

जांजगीर-चांपा। जिले में नेशनल हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तिलई रोड स्थित चिंटू ढाबा के पास कार और मेटाडोर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

मृतक की पहचान नागपुर निवासी गोपाल ठाकुर के रूप में हुई है। सभी लोग केटरिंग का काम कर ओडिशा से रायपुर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Back to top button