छत्तीसगढ़

मोबाइल पर बजी खतरे की घंटी? जानिए सरकार का इमरजेंसी अलर्ट क्यों आया..

रायपुर/नई दिल्ली। देशभर में कई लोगों के मोबाइल फोन पर अचानक तेज आवाज के साथ इमरजेंसी अलर्ट मैसेज पहुंचा, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में घबराहट का माहौल बन गया। हालांकि यह किसी वास्तविक खतरे का संकेत नहीं था, बल्कि केंद्र सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन सिस्टम की टेस्टिंग का हिस्सा था।

दूरसंचार विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संयुक्त रूप से सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में किसी प्राकृतिक आपदा या आपात स्थिति के दौरान लोगों तक तुरंत और प्रभावी तरीके से अलर्ट पहुंचाया जा सके।

सरकार के अनुसार, पहले आपदा संबंधी सूचनाएं SMS के जरिए भेजी जाती थीं, लेकिन नेटवर्क समस्या या देरी के कारण संदेश समय पर नहीं पहुंच पाता था। इसी समस्या को दूर करने के लिए सेल ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी विकसित की गई है, जो एक साथ किसी क्षेत्र के सभी मोबाइल फोन पर तुरंत अलर्ट भेज सकती है।

इस तकनीक को C-DOT द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है, जो कमजोर नेटवर्क की स्थिति में भी प्रभावी ढंग से काम करती है।

Leave a Reply

Back to top button