छत्तीसगढ़

बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: नदी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत..

बलरामपुर। जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र अंतर्गत भुताही गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, 5 और 6 वर्षीय दोनों बच्चे अपने साथियों के साथ नदी में नहाने गए थे। नहाते-नहाते वे गहरे पानी में चले गए और अचानक डूबने लगे। साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Back to top button