छत्तीसगढ़

खारुन नदी बनी मौत का कारण: 19 साल के युवक की डूबने से गई जान..

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अम्लेश्वर क्षेत्र में स्थित खारुन नदी में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही SDRF (State Disaster Response Force) की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने युवक का शव नदी से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मोहम्मद मोहिउद्दीन (19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रायपुर के मौदहापारा क्षेत्र का निवासी था। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

SDRF प्रभारी धनीराम यादव के निर्देशन में डाइविंग एक्सपर्ट्स ने गहराई में उतरकर सर्च ऑपरेशन चलाया। तेज बहाव और गहराई के बावजूद टीम ने साहस और सूझबूझ से ऑपरेशन को सफल बनाया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी और जल स्रोतों के आसपास सावधानी बरतें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Back to top button