छत्तीसगढ़

धार्मिक नगरी रतनपुर पहुचे आईएएस सोनमणि बोरा, माँ महामाया और भैरव बाबा के दर्शन कर की पूजा अर्चना..

बिलासपुर

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार में आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव आईएएस सोनमणि बोरा ने सपत्नीक धार्मिक नगरी रतनपुर पहुँचे और माँ महामाया दरबार व भैरव बाबा मंदिर में मत्था टेका पूजा अर्चना की।
श्री बोरा अपनी धर्मपत्नी दर्शनिता बोरा आईआरपीएस के साथ धर्मनगरी रतनपुर पहुचे । श्री बोरा और दर्शनिता बोरा ने पहले मां महामाया के दर्शन और पूजन किया इसके बाद भैरव बाबा मंदिर पहुंच कर भैरव बाबा के दर्शन किए। उन्होंने दोनों मंदिरों में दर्शन और पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि सुरक्षा और खुशहाली की कामना की। भैरव बाबा मंदिर के प्रमुख पुजारी जागेश्वर अवस्थी ने अफसर दंपत्ति से बाबा की पूजा कराई।

श्री सोनमणि बोरा छत्तीसगढ़ कैडर के सीनियर आईएएस हैं। जबकि उनकी पत्नी दर्शनिता अहुलवालिया बोरा भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा की अफसर हैं। वे रेलवे के महत्वपूर्ण पदों में रहने के अलावा प्रतिनियुक्ति में कवर्धा स्थित भोरमदेव शक्कर कारखाने की एमडी, जांजगीर जिले में वनमंडलाधिकारी, नरेगा की अपर आयुक्त रह चुकीं हैं। उन्होंने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि भी हासिल की है। वर्तमान में रेलवे में बिलासपुर में पदस्थ हैं। जबकि सोनमणि बोरा बिलासपुर में नगर निगमआयुक्त, गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, बिलासपुर कलेक्टर, संभाग कमिश्नर, जांजगीर और कवर्धा के कलेक्टर रह चुके हैं।

 

Leave a Reply

Back to top button