सुकमा। जिले में एक प्रधान आरक्षक की हत्या कर दी गई है। प्रधान आरक्षक का नाम सोढ़ी लक्ष्मण बताया जा रहा है। रविवार देर रात किसी ने वारदात को अंजाम दिया है। घटना गादीरास थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा के थाना गादीरास के अंतर्गत अज्ञात आरोपित ने प्रधान आरक्षक सोढ़ी लक्ष्मण की धारदार हथियार से हत्या कर दी। प्रधान आरक्षक की लाश गादीरास अस्पताल के पीछे मिली है। घटना स्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। नक्सल और पुरानी रंजिश के एंगल से भी जांच की जा रही है।



