छत्तीसगढ़

CG- मतदान कर ‘स्वीप सेल्फी कॉन्टेस्ट’ में ले हिस्सा..अवार्ड जीतने का मिलेगा मौका, जानिए पूरा प्रोसेस..

जांजगीर-चांपा: जांजगीर चांपा जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. इसी के तहत जिला प्रशासन ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मतदान दिवस के दिन जिले के मतदाताओं के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत ‘स्वीप सेल्फी कॉन्टेस्ट’ प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है. जिसमें मतदान करने के बाद उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए सेल्फी लेकर जिला प्रशासन के सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक (@janjgirdistt), ट्विटर (@janjgirdistt) और इंस्टाग्राम (@janjgirdistt) को टैग करने पर चयनित पांच श्रेष्ठ सेल्फी पिक्चर लेने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

आपको बता दे कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 07 मई 2024 को तीसरे चरण में मतदान होने है जिसमे जांजगीर चांपा जिले में भी मतदान होना है। यह पुरस्कार पांच कैटेगरी ‘‘हम साथ-साथ हैं (फैमिली वोटिंग), यारों के यार (साथ में वोटिंग करने वाले दोस्त यार की सेल्फी), बाहुबली वोटर (सिंगल सेल्फी वोटर), वोटर दंपति (पति-पत्नी की साथ वाली सेल्फी), कल, आज और कल (दादा, बेटा और पोता की साथ वाली सेल्फी)‘‘ में दिया जाएगा। पोस्ट में डिस्क्रिप्शन अथवा कैप्शन में अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर के साथ पोस्ट करें। लिया गया सेल्फी किसी विशेष पार्टीगत से संबंधित नहीं होनी चाहिए। प्रतियोगिता की अंतिम तिथि 8 मई 2024 प्रातः 8 बजे तक निर्धारित है तथा दोपहर 12 बजे तक विजेता घोषित किया जाएगा। प्रतियोगिता में सिर्फ जांजगीर-चांपा जिले के निवासी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए जिला स्वीप समिति का निर्णय ही अंतिम और सर्वमान्य होगा। आप सभी इस प्रतियोगता में हिस्सा लें और लोकतंत्र का हिस्सा बनें।

Leave a Reply

Back to top button