छत्तीसगढ़

लव मैरिज के बाद महिला डॉक्टर का जिम संचालक के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर..बॉयफ्रेंड से परेशान होकर की खुदकुशी, प्रेमी गिरफ्तार..

बिलासपुर। मां के घर में महिला डाक्टर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके ब्वायफ़्रेंड को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ब्वायफ्रेंड की प्रताड़ना से त्रस्त होकर महिला डॉक्टर ने खुदकुशी की थी। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

बता दें आपको कि बीते 11 मार्च को सरकण्डा अशोक नगर निवासी डॉ. पूजा चौरसिया कौशिक ने सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में स्थित उनकी मां के घर मे फांसी पर लटकी हुई लाश मिली थी। 12 मार्च को मृतका की मां रीता चौरसिया ने अमेरिका से लौटने के बाद हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग की थी।

सिरगिट्टी पुलिस ने घटना के दिन मौके पर उपस्थित सरकण्डा अशोकनगर रघु विहार कालेनी सूरज पाण्डेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने पुलिस को बताया, कि मृतका के साथ उसकी दोस्ती थी। बाद में उसने उससे दूरी बना ली थी, घटना के दिन भी उसी को बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी। इससे डॉ. पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जांच के बाद धारा 306 के तहत अपराध कायम कर आरोपी सूरज पाण्डेय को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है। आरोपी सूरज जिम संचालक है और रियल ईस्टेट का भी काम करता है।

Leave a Reply

Back to top button