छत्तीसगढ़

CG- नशीली चाय पिलाकर युवती से दुष्कर्म..वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार..

 दुर्ग। ब्यूटी पार्लर संचालिका से दुष्कर्म की वारदात हुई है। युवक ने उससे दोस्ती की और चाय में नशीली गोलियां मिलाकर पिला दिया। उसके बाद शारीरिक संबंध बनाए। उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। फिर वायरल करने की धमकी देते हुए 2 वर्ष तक महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। घटना भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की है।

स्मृतिनगर पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी सेलून की दुकान है। उसके यहां काम करने वाले सहकर्मी ने केलबाड़ी दुर्ग निवासी मोहम्मद आरिफ रजा से अगस्त 2020 में परिचय कराया। इसके बाद इस्टाग्राम के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। इस बीच 12 नवंबर की शाम आरिफ उसे परिजनों से मुलाकात कराने बोलकर न्यू दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया में ले गया। जहां घर पर ताला लगा हुआ था। अभी 10-15 मिनट में उसके परिजन आ जाएंगे। उसने घर का ताला खोला और युवती को अंदर बैठने के लिए बोला। आरिफ चाय बनाने के लिए किचन चला गया। उसने चाय में नशे की गोली मिलाकर युवती को पिला दी। इसके बाद उसके साथ उसी घर में दुष्कर्म किया।

नशा कम होने पर उसने विरोध किया और थाने में शिकायत की बात कही तो आरिफ ने उसका गंदा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद उसे शादी का प्रलोभन देने लगा। इस बीच आरोपी ने 10 नवंबर 2023 को भी अनाचार किया। जब युवती को लगा कि वो उसके साथ इसी तरह खेलता रहेगा, तब उसने थाने जाकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

स्मृति नगर पुलिस ने 3 जनवरी को आरिफ रजा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए ढूंढ रही थी, तभी सोमवार को उसने खुद ही थाने में सरेंडर कर दिया।

 

Leave a Reply

Back to top button