भिलाई नगर। गदर 2 मूवी देख लौट रहें युवक को रास्ता रोक मारपीट किया गया घायल का रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गया। मारपीट करने वाले 4 लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया है इधर समाज के लोगो ने थाने घेर लिया और सरकार से अपनी मांग रखी है पुलिस थाना छावनी बन गया है। सुबह से दोपहर तक समाज के लोग अपनी मांग पर पर अड़े हुए है।
बताया जाता है 35 वर्षीय मलकीत रात में जब गदर 2 मूवी देखकर लौट रहा था तभी आईटीआई मैदान के पास कुछ लड़कों ने उसे रोका लिया था। मारपीट से घायल मलकीत को रायपुर में इलाज के लिए ले जाया गया जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि जिस आईटीआई ग्राउंड में मारपीट हुई वो नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। यहां आपराधिक किस्म के लोग हर समय देर रात तक नशा करते हुए बैठे रहते हैं। इस दौरान कोई अकेला मिलता है तो वो लोग उससे रूपये की मांग कर मारपीट भी करते हैं। आज खुर्सीपार थाना घेराव कर लोगों ने प्रदर्शन किया। अभी अभी इस मामले में खुर्सीपार पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि आरोपी तरुण निषाद, शुभम् लहरे उर्फ बल्लू, तसव्वुर और फ़ैसल को हिरासत में ले पूछताछ की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक मलकीत सिंह निवासी दुर्गा मंदिर के पास गौतम नगर खुर्सीपार शुक्रवार रात बाइक से मूवी देखकर घर लौट रहा था। रात 9 बजे के करीब जैसे ही वो खुर्सीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई मैदान के पास पहुंचा करीब 5-6 लड़कों ने उसे रोक लिया। रोकते ही वो लोग उससे गाली गलौज करने लगे। जब मलकीत ने विरोध किया तो उसको चाकू टिका जमकर पीटा गया। आरोपी मलकीत को वहीं अधमरा छोड़कर भाग गए। सूचना पाकर घर वाले मौके पर पहुंचे और और उसे तुरंत खुर्सीपार के निजी अस्पताल में लेकर गए जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर कर दिया। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मलकीत ने देर रात दम तोड़ दिया।
मलकीत के पिता सरदार कुलवंत सिंह बिल्डिंग मटेरियल की दुकान है। घटना के बाद से पूरे सिख समुदाय में रोष व्याप्त है। गुरुद्वारा कमेटी के सभी सदस्य और सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में अभी खुर्सीपार थाने पहुंचे और आरोपियों की धरपकड़ की मांग को लेकर थाने का घेराव शुरू कर दिया। बढ़ते तनाव को देखते हुए एएसपी संजय ध्रुव और दूसरे थानों को बल भी वहां
पहुंचा और आक्रोशित लोगों को समझाया।



