छत्तीसगढ़

कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आज करेंगे पदभार ग्रहण..

रायपुर:  छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आज पदभार ग्रहण करेंगे। दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर बैज रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन पहुंचकर कार्यभार संभालेंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री मोहन मरकाम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव और सह-प्रभारी विजय जांगिड़ समेत मंत्रिमंडल के सदस्य और पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Back to top button