छत्तीसगढ़

CG- मातम में बदली शादी की खुशियां.. बारात जाने से पहले दूल्हा ने फांसी लगा कर दी जान..

धमतरी

धमतरी में शादी वाले घर में बारात जाने पहले दूल्हा फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। ये घटना डोड़की गाँव का है।

जानकारी के अनुसार,  एक घर में शादी चल रहा था। लोग नाच गाना कर रहे थे। चारों तरफ खुशियाँ फैली थी। लेकिन इसी घर में शादी की खुशियाँ मातम में बदल गयी। बताया जा रहा आज से शादी शुरु हुई थी और कल बारात जाना था। लेकिन बारात जाने के पहले दूल्हा रोशन बांधे अपने घर में आज सुबह फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं मृतक के परिजन सकते में है। युवक ने आत्महत्या क्यों की फिरहाल कारण अज्ञात है।

अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को रक्तदान ग्रुप एंबुलेंस सेवा संस्था द्वारा जिला अस्पताल पीएम के लिये भेज दिया है। वहीं युवक ने अपने शादी वाले दिन ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया।पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Back to top button