छत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में चौपाटी का विरोध…पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दिया अनिश्चितकालीन धरना..

रायपुर

 छत्तीसगढ़ के साइंस कॉलेज ग्राउंड में चौपाटी के विरोध में पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ यहां अनिश्चितकालीन धरना दे दिया है। बीजेपी समेत भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता यहां चौपाटी बनाने का लगातार कड़ा विरोध कर रहे हैं। इसके बाद मामला रायपुर कोर्ट पहुंच गया है। राजेश मूणत का आरोप है कि यह पूरा क्षेत्र एजुकेशन हब है। रायपुर के मास्टर प्लान के नियमों के खिलाफ यहां चौपाटी निर्माण किया गया है, जो अवैध है।जीई रोड साइंस कॉलेज मैदान पर नगर निगम रायपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चौपाटी का निर्माण कर रही है। विरोध-प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने आरोप लगाया कि है कि ऐसा करने से देर रात तक यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहेगा। जिसके कारण यूनिवर्सिटी के आसपास हमेशा विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यहां पर कई कॉलेज और विश्वविद्यालय समेत लाइब्रेरी भी है। यहां पढ़ने के लिए शांत माहौल रहना चाहिए, जो चौपाटी के कारण बिगड़ जाएगा। वहीं नशा कारोबार, लूटपाट और छेड़खानी जैसे अपराधों में भारी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इस चौपाटी के विरोध में अगर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक भी जाना पड़ा, तो हम जरूर जाएंगे।

Back to top button