
धमतरी
तरसीवा के एक 6 वर्षीय बच्चे का गरियाबंद में शव मिलने से सनसनी फैल गयी। गरियाबंद कोतवाली थाना इलाके के ग्राम कस का बताया जा रहा है। कल यानी रविवार दोपहर को बच्चा खाना खाने के बाद घर से अचानक गायब हो गया। जिसका शव आज सुबह लोगों ने गाँव के तालाब में देखा और इस बात की जानकारी पुलिस को दी। वहीँ पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

जानकारी के अनुसार, धमतरी के तरसीवा निवासी 6 वर्ष का बच्चा अपने परिजन के साथ गरियाबंद के कस अपने रिश्तेदार गोस्वामी परिवार के यहाँ छठी, नामकरण के कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचा था। जो बीते कल यानी रविवार को दोपहर को खाना खाने के बाद गायब हो गया। जिसके बाद परेशान परिजनों ने बच्चे का गाँव और आसपास के गाँव में तलाश किया पर बच्चा कहीं नहीं मिला। जिसके बाद परिजनों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद से एसडीओपी गरियाबंद पुष्पेंद्र नायक और कोतवाली प्रभारी टीम सहित मासूम के तलाश में जुट गये।
6 वर्षीय मासूम बच्चा चुरामन यादव पिता सागर यादव ग्राम भखारा सेमरा का रहने वाला है. घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है. महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है. थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बच्चे के शव को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा.



