नेशनल

पूर्व PM इमरान खान को लगी गोली..आजादी मार्च रैली में फायरिंग..

पाकिस्तान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के आजादी मार्च रैली में फायरिंग हुई है। गोलीबारी में इमरान सहित कई लोग घायल हो गए है। पाकिस्तान के वजीराबाद में घुसने पर उन पर फायरिंग हुई है।

जानकारी केअनुसार, इमरान खान इस समय पाकिस्तान में आजादी मार्च निकाल रहे हैं। वे वर्तमान सरकार के खिलाफ सड़क पर लगातार प्रदर्शन कर रहे है। इमरान खान लॉन्ग मार्च निकाल रहे हैं। उसी के दौरान उन पर ये हमला हुआ है। पीटीआई नेता अजहर मशवानी ने कहा है कि इमरान खान सुरक्षित हैं जबकि अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फायरिंग में कई पीटीआई नेता घायल हुए हैं। सिंध के पूर्व गर्वनर भी घायल हुए हैं। जैसे ही फायरिंग हुई उन्हें गाड़ी में बैठाया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर चोट लगी है।

इमरान खान लगातार सरकार और सेना पर हमलावर बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि 4 से 5 हमलावरों ने फायरिंग की है। पाक मीडिया में चलाए गए फुटेज में दिखाया गया है कि साइट पर मौजूद अन्य लोगों की मदद से इमरान को कंटेनर से दूसरे वाहन में ले जाया जा रहा है। इसमें उनके पैर में एक पट्टी बंधी हुई दिखाई दे रही है। इमरान को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, इमरान के पैर में गोली लगी है। इमरान खान के कंटेनर पर एके47 से फायरिंग करने वाले संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमले में PTI नेता फैसल जावेद समेत कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। इमरान के करीबी फवाद चौधरी ने बताया कि PTI प्रमुख के पैर में गोली लगी है।

 

Back to top button