
दुर्ग
जिले के अमलेश्वर में गुरुवार को सम्रद्धि ज्वेलर्स में हुई दुकानदार की गोली मारकर हत्या और लूट मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्ग पुलिस ने चारों आरोपियों को बनारस से पकड़ा है। घटना के बाद सभी आरोपी भाग निकले थे।घटना 20 अक्टूबर के दोपहर दुर्ग अमलेश्वर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, तिरंगा चौक स्थित बजरंग काम्प्लेक्स में सुरेंद्र कुमार सोनी की सम्रद्धि ज्वेलर्स नाम की शॉप है। दोपहर करीब 1 बजे दो युवक दुकान में घुसे और अपने पास रखे बंदूक से संचालक सुरेंद्र कुमार सोनी पर ताबड़तोड़ गोली बरसाने लगे। संचालन सुरेंद्र कुमार सोनी खून से लथपथ हालात में काउंटर से नीचे जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद दोनों आरोपी दुकान में रखे सोने चांदी और नगदी लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों ने सुरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज रायपुर में सुरेंद्र की मौत हो गई।

घटना की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश शुरू की। आरोपियों के लोकेशन के आधार पर सभी को बनारस से पकड लिया गया है।
आरोपियों के नाम:-
1. सौरभ कुमार सिंह, पिता अर्जुन सिंह, उम्र 24, निवासी ग्राम दंडीबाग थाना गया जिला गया
2. अभय कुमार भारती उर्फ बाबू, पिता वंश राज भारती, उम्र 18, निवासी बामणिया थाना धानापुर जिला चंदौली
3. आलोक कुमार यादव, पिता सतेंद्र यादव, उम्र 18, ग्राम पहलेजा सापुदियारा थाना सोनपुर छपरा
4. अभिषेक कुमार झा, पिता अवध किशोर झा, उम्र (जानकारी नहीं), निवासी ग्राम रजला जिला मुजफ्फरपुर



