छत्तीसगढ़

CG- शराब पीने को लेकर हुआ विवाद..भांजे ने मामा को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार..

सूरजपुर

जिले में एक सप्ताह पहले हुई एक हत्या के मामले में सूरजपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शराब पीने को लेकर उसके मामा से उसका विवाद हुआ था, जिस पर आक्रोश में आकर पीट-पीटकर उसने अपने मामा की हत्या कर दी. 30 अक्टूबर को बहन के यहां युवक का शव बरामद हुआ था. पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही थी.

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली, कि सलका गांव का निवासी फूलसाय अपनी बहन से मिलने गेतरा गांव गया हुआ था, जहां मृतक के बहन के बगीचा में उसका शव बरामद हुआ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस को पता चला कि घटना के दिन मृतक के भांजे अजय सिंह से फुलसाय का विवाद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने अजय सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया.सूरजपुर टीआई प्रकाश राठौर ने बताया, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

 

Back to top button