
रायगढ़
एक निजी स्कूल के शिक्षिका की दरिंदगी सामने आई है। ढाई साल के बच्चे को शिक्षिका ने इतनी जोर से तमाचा मारा कि उसके गाल में निशान बन गया। स्कूल से शिकायत करने पर प्रबंधन ने टीसी लेने की बात कह दी। जिसके बाद कलेक्टर, एसपी व डीईओ से शिकायत हुई है। मामला निजी कार्मेल कान्वेंट स्कूल का है।यहां दरोगा पारा निवासी विधान गांधी का दो वर्षीय 8 माह का पुत्र पार्थ गांधी कार्मेल कान्वेंट स्कूल का नर्सरी क्लास में बी सेक्शन में पढ़ता है।कल स्कूल में उनके बच्चे को छुट्टी लेने पर पहुँचे तो देखा कि उनके बच्चे के गाल में तमाचे के लाल निशान थे। उन्होंने जब बच्चे से पूछा तो उसने डरते हुए बताया कि क्लास टीचर ने उसे मारा है। जब क्लास टीचर से बच्चे को इतनी बेरहमी से मारने का कारण पूछा गया तो टीचर ने भड़कते हुए कहा कि यदि आपको आपत्ति है तो आप अपने बच्चे को स्कूल से निकलवा लीजिए और टीसी ले जाइए।गांधी टीचर की शिकायत लेकर प्रिंसिपल ऑफिस में गए तो वहां उपस्थित शैली मेडम ने अन्य स्टाफ को भी जमा कर लिया और कहा कि आप अपने बच्चे का टीसी निकलवा लीजिए। जिसके बाद विधान गांधी ने इसकी शिकायत कलेक्टर, एसपी व जिला शिक्षा अधिकारी को की है।
इस मामले में सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे ने कहा कि बच्चे की इस कदर पिटाई की उसके गाल में निशान पड़ जाए यह सर्वथा अनुचित है। मैं स्वयं एक शिक्षक हूं लिहाजा एसे कृत्य को गलत ठहराते हुए जांच की मांग करता हूं और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की भी मांग करता हूं।



