
रायगढ़
रायगढ़ से एक बड़ी खबर आ रहीं ही नगर निगम की पार्षद संजना शर्मा ने खुदकुशी कर ली। पहले उन्हें गम्भीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। संजना शर्मा कांग्रेस की तेज तर्रार नेता थीं।
बताते है पार्षद संजना शर्मा करीब तीन माह पहले निगम सभापति के कक्ष में महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह से विवाद के बाद चर्चा में आई थीं। बरखा सिंह ने अतिक्रमण के मुद्दे पर सभापति चैंबर में घुसकर संजना शर्मा को गालियां दीं और हाथापाई की थी। इस मामले ने फिर काफी तूल पकड़ा था और संजना शर्मा ने मामले की शिकायत बड़े नेताओं से की थी।


